Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में पिस्तौल की नोक पर ट्राला मालिक का अपहरण, कार और कैश लूटे

गोहाना :-8 मार्च : शहर में पानीपत रोड ट्रक मार्केट में तीन बदमाशों ने रात को ट्राला मालिक को पिस्तौल के बल पर अपहरण करके उससे 3 हजार रुपए व कार लूट ले गए। इसके साथ ही चलती कार से उसका मोबाइल भी फेंक दिया। तीनों बदमाश पहले ट्राला मालिक को पानीपत की तरफ ले गए और बाद में गोहाना की तरफ सोनीपत कट के पास उसे कार से फेंक कर भाग गए। इसको लेकर ट्राला मालिक ने शहर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महमूदपुर गांव निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसका गुरुवार को 18 टायरी ट्राला खराब हो गया था। उसने ट्राले को ठीक कराने के लिए पानीपत रोड स्थित ट्रक मार्केट में सूरजभान मिस्त्री के पास खड़ा किया था, लेकिन वह शाम तक ठीक नहीं हुआ। ट्राले के पास काफी सामान रखा हुआ था। इस पर उसने अपने ट्राले के चालक को रात डेढ़ बजे तक जागने के लिए कहा था, ताकि सामान चोरी न हो।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके बाद वह रात करीब डेढ़ बजे अपनी कार लेकर ट्रक मार्केट में पहुंचा। वहां उसने चालक को सोने के लिए कह दिया और उसके बाद खुद ट्राले के पास अपनी कार खड़ी करके वह उसमें बैठ गया। रात करीब ढाई बजे जब वह कार में बैठा तो तीन युवक वहां आए और उसकी कार का दरवाजा खटखटाया। उसने अपनी कार का शीशा नीचे किया तो उसी समय एक युवक ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दी और उसे नीचे उतरने के लिए कहा।

इसके बाद उन्होंने उसे मारपीट शुरू कर दी और उसके 3 हजार रुपए व मोबाइल छीन लिया। उसके बाद तीनों ने उसे जबरदस्ती कार में डाल लिया और उसे पानीपत की तरफ लेकर चल दिए। देवेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने चलती कार से उसका मोबाइल बाहर फेंक दिया। वह उसे पानीपत की तरफ ले गए और बाद में रोहतक-पानीपत हाइवे पर वापस आते हुए उसे सोनीपत कट से कुछ दूरी पहले गाड़ी से धकेल दिया और उसकी कार लेकर भोग गए।

इसके बाद वह अपने ट्राले के पास पहुंचा और चालक का फोन लेकर अपने दोस्त धर्मबीर के पास फोन किया। फिर कुछ देर बाद धर्मबीर मौके पर आ गया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button