Breaking NewsGohanaSocial
गोहाना के नए एस.डी.एम. को करवाया अवगत गोहाना की समस्याओं से
गोहाना :-7 मार्च : आई.ए.एस. अधिकारी और गोहाना के नए एस. डी. एम. विवेक आर्य से गुरुवार को महाराजा अग्रसेन सेवा समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला तथा उनको गोहाना क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी। आर्य ने उन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतत्व समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल ने किया। उनके साथ उनकी टीम में हवा सिंह वर्मा, बलजीत स्वामी, सरदार राज सिंह, और रवींद्र जैन थे। प्रतिनिधिमंडल ने गोहाना में जाम की स्थिति पर चिंता व्यक्त की तथा कहा कि जब तक वेस्टर्न बाईपास नहीं बनेगा, तब तक गोहाना को बार-बार लगने वाले जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी के समय पुलिस गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया।
अध्यक्ष गोयल ने कहा कि एस.डी.एम. को शहर की और भी कई समस्याओं से अवगत करवाया गया।



