Breaking NewsCrimeEducationGohana

गोहाना उपमंडल के भावड़ गांव के परीक्षा केंद्र पर हिंदी का पेपर एक छात्रा ने किया था लीक ; आरोपी छात्रा के साथ परीक्षा केंद्र के अधीक्षक और दोनों ऑब्जर्वरों समेत 6 पर केस दर्ज

 

गोहाना :-7 मार्च : बुधवार को बरोदा थाने के भावड़ गांव में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा केंद्र पर हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। यह प्रश्नपत्र इसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही एक छात्रा ने लीक किया था।

पुलिस ने इस छात्रा, परीक्षा केंद्र के सुपरवाइजर, अधीक्षक और दोनों ऑब्जर्वरों समेत 6 आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। छठा आरोपी वह अज्ञात व्यक्ति है जिस प्रश्नपत्र का फोटो खींचा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरोदा थाने की पुलिस ने यह केस रोहतक में सैनी स्कूल के निकट स्थित चुन्नीपुरा की राकेश कुमारी भारद्वाज पत्नी विजय भारद्वाज के बयान पर दर्ज किया है। राकेश
कुमारी भारद्वाज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सोनीपत जिले के एस.टी.एफ.-2 उड़नदस्ते की अधीक्षक हैं।

राकेश कुमारी भारद्वाज ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हिंदी का पेपर दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक था। उनके मोबाइल नंबर पर 2:20 बजे शिक्षा बोर्ड के भिवानी मुख्यालय से सूचना मिली कि भावड़ गांव के परीक्षा केंद्र पर हिंदी का पेपर लीक हो गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एस.टी.एफ.-2 के उड़नदस्ते की अधीक्षक का कहना है कि जब वह सेवानिवृत्त अधीक्षक रमेश कुमार के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं, तब विदित हुआ कि कमरा नंबर
6 की परीक्षार्थी सोनिया के प्रश्नपत्र से फौटो खींच कर उसे लीक किया गया है। लीक हुए प्रश्नपत्र पर यूनिक कोड इस आरोपी छात्रा के प्रश्नपत्र का ही था। लेकिन सोनिया ने प्रश्नपत्र का फोटो खींचने वाले का नाम बताने से इंकार कर दिया।

परीक्षा केंद्र के सुपरवाइजर पृथ्ची सिंह, अधीक्षक दलबीर सिंह बुटाना गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नियुक्त हैं। ऑब्जर्वर दिलबाग सिंह और जितेंद्र सिंह हैं। दिलबाग सिंह आहुलाना गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तो जितेंद्र सिंह भावड़ गांव के ही आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत हैं।

राकेश कुमारी भारद्वाज की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात सहित पांच नामजद समेत 6 आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। यह केस भारतीय दंड संहिता की
विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button