Breaking NewsPoliticsSonipat
हरियाणा में भाजपा सभी 10 सीट पर उतारेगी अपने उम्मीदवार ; कोर कमेटी में फैसले पर मुहर लगाएंगे पीएम
भाजपा हरियाणा की सभी दसों सीट पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर चुकी है। इसमें हर सीट से तीन से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। कुरुक्षेत्र के पैनल में सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम शामिल है। पार्टी तीन से चार सीटों पर उम्मीदवारों के चेहरे बदल सकती है। इसके अलावा कम से कम दो महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा।
सोनीपत :-भाजपा हरियाणा की दसों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। सूत्रों ने दावा किया है कि हरियाणा कोर कमेटी की आलाकमान के साथ हुई बैठक में यह तय हो गया है।


