Breaking NewsChandigarhPoliticsSocial

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियो को दिया 4200 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा,392 परियोजना शुरू की, रोडवेज की बसों में एक लाख इनकम वाले 1000 किलोमीटर यात्रा कर सकेंगे फ्री

चण्डीगढ़ :-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला से प्रदेश भर के लिए 4200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की। इसमें 600 करोड़ की HAPPY योजना की भी सीएम ने सौगात दी। वहीं, सूबे के सभी 22 जिलों में 938 करोड़ की लागत से बनने वाले 392 प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी किया। साथ ही 2684 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के 679 प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।

सीएम ने 214 करोड़ की लागत से फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा और दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेस-वे बल्लभगढ़ मोहना रोड पर PWD की परियोजना की आधारशिला रखी।

इससे पहले पंचकूला पहुंचे सीएम मनोहर लाल का स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने स्वागत किया। स्पीकर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने पंचकूला वासियों को भी कई सौगात दी है। पिछले 10 वर्षों में पंचकूला में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज विकसित पंचकूला बन चुका है, 5000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट पंचकूला में हो चुके हैं।

कांग्रेस के शासन की भरपाई साढ़े 9 साल में की
कांग्रेस के शासन की भरपाई मुख्यमंत्री ने साढ़े 9 साल में कर दी है। गांव में विकास शहरों की तर्ज पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले पंचकूला जिला बना। गांव में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा मिल रही है। नए स्कूलों का अपग्रेडेशन हुआ है। पंचकूला में 500 बेड का सिविल हॉस्पिटल बनकर तैयार हो चुका है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

स्पीकर ने कहा कि कालका में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में वृद्धि हो रही है। आज पंचकूला में परिवहन भवन का शिलान्यास हुआ है। 10 वर्षों में जो विकास हुआ, वह 50 वर्षों में नहीं हुआ।

CM सिटी में बनेगा फ्लाईओवर
सीएम के चीफ मीडिया कोआर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने बताया कि करनाल में 127 करोड़ की लागत से बनने वाले खालसा चौक से हरियाणा नर्सिंग होम तक के फ्लाईओवर की आधारशिला रखी। 114 करोड़ की लागत से तैयार हुई महेंद्रगढ़ में सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। 112 करोड़ की लागत से चरखी दादरी में शुरू की गई सिंचाई योजना का भी उद्घाटन किया।

100 करोड़ की लागत से बनने वाली फतेहाबाद जेल और पंचकूला में 87 करोड़ की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट भवन की आधारशिला रखी।

1000 किलोमीटर फ्री यात्रा कर सकेंगे
हरियाणा में 1 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों के सदस्य रोडवेज की सामान्य बसों में 1000 किलोमीटर निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला से की। इसमें 23 लाख परिवारों के 84 लाख लोगों को फायदा होगा। पहले चरण में 50 लाख कार्ड बनेंगे, जो गरीबों को दिए जाएंगे। बस में यात्रा करते वक्त कंडक्टर कार्ड को स्वाइप करके लौटा देगा और उसके बाद टिकट देगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button