शहर के गौतम नगर में सबमर्सिबल चलाने को लेकर दो भाइयों ने घर में घुसकर युवती सहित तीन महिलाओं की पिटाई कर दी। आरोप है कि दोनों भाइयों ने घर में ईंटें भी बरसाई। इसको लेकर महिला ने शहर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
गौतम नगर निवासी कैला देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ बैठी थी। उसी समय अमित और उसका भाई अजय उनके दरवाजे के सामने गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने उसे आवाज देकर कहा कि वे उनका सबमर्सिबल चलाते हैं और उसे चालू छोड़ देते हैं। इस पर उसने सबमर्सिबल न चलाने की बात कही।
इसी को लेकर दोनों भाइयों ने उनके घर में ईंटें बरसाना शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों दीवार फांदकर उनके घर के अंदर घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उसकी बेटी व ननद के साथ भी मारपीट की। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो दोनों भाई उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



