24वीं ऑल इंडिया रैंक के साथ गोहाना के रमन जांगड़ा बने लेफ्टिनेंट
गोहाना :-6 मार्च : एक पूर्व सैनिक पिता के छोटे पुत्र रमन जांगड़ा 24वीं ऑल इंडिया रैंक के साथ इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट चयनित हुए हैं। 11 महीने की ट्रेनिंग के लिए उन्हें इसी माह की 28 तारीख को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में रिपोर्ट करना है।
रमन जांगड़ा की नर्सरी से मैट्रिक की शिक्षा गीता विद्या मंदिर में हुई। 11वीं जे. के. आर. स्कूल और 12वीं सी. आर. स्कूल से की। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बी. ए. की। बी. ए. में वह गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उसके बाद डी.यू. के नॉर्थ कैंपस से एल. एल. बी. भी की।
रमन जांगड़ा ने सी. डी. एस. की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्होंने प्रयागराज में 5 दिन एस. एस. बी. इंटरव्यू को फेस किया। अब आए परिणाम में रमन जांगड़ा की ऑल इंडिया रैंक 24वीं रही है। 28 मार्च को उन्हें चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में 11 महीने की ट्रेनिंग पर पहुंचना है।
परिवार मूलतः जांगड़ा आहुलाना गांव का है। यह परिवार गोहाना शहर में रहता है। रमन जांगड़ा के पापा ओम प्रकाश जांगड़ा भी पूर्व सैनिक हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध में गुट शूटिंग का अवार्ड प्रदान किया गया। वह 30 नवंबर 2006 को आर्मी से रिटायर हुए। रमन की मां सुनीता जांगड़ा होम मेकर हैं।
रमन जांगड़ा के बड़े भाई दिनेश जांगड़ा हैं। वह पुरातत्व विभाग में जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट हैं। उनकी पोस्टिंग चेन्नई में है। रमन जांगड़ा की दो बड़ी बहनें हैं।
पूनम बी.सी.ए. के साथ एम.सी.ए. हैं। उनके पति अमरीश शर्मा रोहतक के हैं। वह हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। रमन की छोटी बहन पूजा चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई. में नर्सिंग अधिकारी हैं। उनके पति राहुल हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं।
रमन जांगड़ा के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने से पूरा जांगड़ा परिवार बेहद खुश है। पिता ओम प्रकाश जांगड़ा का कहना है कि उनका बेटा बाल्यकाल से पढ़ाई में मेधावी रहा है। उनके अनुसार रमन उनके सपने को सच करने के लिए लेफ्टिनें बना है।



