खानपुर कलां गांव में पेट्रोल पंप पर 50 रुपए को लेकर हुई कहासुनी में वेटर की पिटाई कर दी। इसको लेकर उसने सदर थाना में शिकायत दी। गामड़ी गांव निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि 27 जून को वह शामड़ी गांव निवासी राहुल नाम के दो युवकों के साथ खानपुर कलां गांव में शादी में वेटर का काम करने गए थे। जब वह शादी से वापस अपने गांव आ रहे थे तो खानपुर कलां गांव में ही राहुल ने पेट्रोल के 50 रुपए को लेकर पेट्रोल पंप पर उसके साथ कहासुनी व हाथापाई की।
इस पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उनका बीच बचाव करने का प्रयास किया तो राहुल ने पहले उसे मुंह पर मुक्का मारा और उसके बाद उसके साथ मारपीट की। इसके बाद राहगीरों ने उनका बीच बचाव किया तो राहुल उसे जान से मारने की धमकी देकर गया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



