Breaking NewsCrimeGohanaSocial
गोहाना से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोहाना :-5 मार्च : 24 फरवरी को शहर में सिविल रोड पर स्थित फूलों की दुकान से चुराई गई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया। बाइक को चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया।सुनील पुत्र नफे सिंह गोहाना के प्रेम नगर का रहने वाला है। उसकी महम रोड के निकट सिविल रोड पर फूलों की दुकान है। उसने 27 फरवरी को पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि उसने 24 फरवरी को अपनी दुकान के आगे बाइक खड़ी की थी।



