महमूदपुर गांव में आयोजित महारुद्र यज्ञ के तीसरे दिन के यज्ञमान बने प्रदीप चहल
गोहाना :-5 मार्च : महमूदपुर गांव में पशु अस्पताल के निकट स्थित सीता राम मंदिर में चल रहे 9 कुंडीय रुद्र महायज्ञ में बुधवार को दीनबंधु सर चौ. छोटूराम विचार समिति के संस्थापक प्रदीप चहल और उनकी पत्नी
इंदुबाला चहल मुख्य यज्ञमान के रूप में पहुंचे।
गांव में 9 कुंडीय महारुद्र यज्ञ 3 मार्च को प्रारंभ हुआ। यह यज्ञ महाबीर दास महाराज और महंत बलबीर दास महाराज के सानिध्य में हो रहा है। इस महारुद्र यज्ञ में रोज सुबह 8 बजे गणेश पूजन और शाम के समय 3 बजे से 5 बजे तक 9 कुंडीय महारुद्र यज्ञ हो रहा है।
सप्ताह भर चलने वाले इस महारुद्र यज्ञ का बुधवार को तीसरा दिन था। तीसरे दिन का महारुद्र यज्ञ प्रदीप चहल और उनकी पत्नी इंदबाला चहल की उपस्थिति में हुआ। चहल दम्पति ने मुख्य यज्ञमान की भूमिका निभाई। प्रदीप चहल दीनबंधु सर चौ. छोटूराम विचार समिति के संस्थापक हैं। इस महारुद्र यज्ञ में प्रतिदिन मुख्य यज्ञमान सहित कुल 9 जोड़े दम्पति रूप में विराजमान हो रहे हैं। इस 9 कुंडीय महारुद्र यज्ञ का जागरण 8 मार्च को रात 9 बजे होगा। पूर्णाहुति 9 मार्च को सुबह 10 बजे और भंडारा सुबह 11 बजे होंगी ।


