Breaking NewsEducationGohanaSocial

बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय में हुई अंतर विश्वविद्यालय भूगोल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में केंद्रीय विश्वविद्यालय विजेता तो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय उप विजेता बना

 

गोहाना :-5 मार्च : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा एसोसिएशन ऑफ पंजाब ज्योग्राफर्स के सहयोग से अंतर विश्वविद्यालय प्रश्नोत्तरी
प्रतियोगिता आयोजित हुई। सर्वाधिक अंक लेकर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ की टीम प्रथम तो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम दूसरे  स्थान पर रही।

विद्यार्थियों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ नीलम मलिक ने किया। विशिष्ट अतिथि डीन, फैकल्टी आफ सोशल साइंस प्रो रवि भूषण, डॉ एम. एस. जागलान एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डॉ. ओमवीर रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वी. सी. प्रो सुदेश ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। भूगोल विभाग की अध्यक्ष डॉ. कोकिला मलिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़, चौ रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर एवं चौबंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की टीमों ने भाग लिया।प्रत्येक टीम में तीन सदस्य रहे। डॉ ओमवीर ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। मंच संचालन श्रीलेखा चौबे ने किया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 राउंड आयोजित किए गए। कुलसचिव डॉ नीलम मलिक एवं अन्य अतिथियों ने विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button