Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में हुए सड़क हादसे में घायल रेल कर्मचारी के 3 लाख रुपए चोरी ; सहायता करने वाले बाइक सवार युवक ही संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

 

गोहाना :-5 मार्च : जींद रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास हुए सड़क हादसे में घायल रेलवे कर्मचारी के बैग सहित 3 लाख रुपए व अन्य सामान चुरा लिए गए |आरोप है कि चोरी को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। ये वे युवक हैं जिन्होंने घायल होने के बाद कर्मचारी की मदद की। इसको लेकर उसने बरोदा थाना में शिकायत दी, जिस पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया |पुलिस जांच में जुट गई है।

शहर के रामनगर निवासी सोमबीर ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के फिरोजपुर में रेलवे विभाग में नौकरी करता है। वह 3 मार्च को अपने घर से बाइक लेकर जींद जाने के लिए निकला था। बाइक पर वह घरेलू सामान और एक बैग में 3 लाख रुपए लेकर जा रहा था। जब वह जींद रोड पर एक निजी स्कूल के पास पहुंचा तो अनजान वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह रोड पर गिर गया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उसके बाद वहां दो युवक बाइक पर आए और उसका मोबाइल लेकर उसके पिता और भाई को फोन कर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद एक युवक ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और दूसरे ने उसकी बाइक, सामान और रुपयों सहित बैग ले लिया उन्होंने गोहाना आकर उसे उसके भाई को सौंप दिया और सामान भी दिया। चोट के चलते उसका भाई उसे जल्दी में अस्पताल ले गया। उसके बाद उन्होंने सामान को चेक किया तो उसका मोबाइल फोन, बैग सहित तीन लाख रुपए और अन्य सामान नहीं मिला। आरोप है कि दोनों युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button