Breaking NewsCrimeGohanaReligionSocial

रोहतक के गोकर्ण तीर्थ के महंत कपिल पुरी को लगाई 30 लाख रुपए की चपत ; मध्य प्रदेश के 3 आरोपी महंतों ने अयोध्या में जमीन दिलाने का झांसा दे करी ठगी

रोहतक :-रोहतक के गोकर्ण तीर्थ के महंत कपिल पुरी से 30 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। 1 महिला सहित 3 आरोपी महंतों ने अयोध्या में जमीन बेचने के नाम पर बयाना के रूप में 30 लाख रुपए लिए थे। जब जमीन का रिकॉर्ड मांगा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे और मोबाइल भी बंद कर लिया। जिसके बाद महंत कपिल पुरी ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस थाना रोहतक में दी।

गोकर्ण तीर्थ आश्रम के महंत कपिल पुरी महाराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आश्रम बनाने के लिए एक प्लॉट की आवश्यकता थी। उन्होंने इस संबंध अपने जानकार मध्यप्रदेश निवासी महंत महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी से चर्चा की। इस दौरान महंत पुरी ने बताया कि उसकी अयोध्या में जानकारी है। आरोपी महंत पुरी ने अयोध्या में प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आरोपियों पर विश्वास कर जमीन खरीदने को हुआ राजी
उसने दूसरे महंत सिद्धनाथ से फोन पर बात कराई। इस दौरान सिद्धनाथ ने कहा कि वह राम मंदिर के नजदीक एक प्लॉट दिलवा देगा। विश्वास करके वह जमीन खरीदने के लिए राजी हो गया। इस जगह का महंत सिद्धनाथ ने 30 लाख रुपए बयाना मांगा। रुपए जमा करवाने के बाद जमीन देने की बात कही।

जमीन का विवरण मांगा तो करने लगे टाल-मटोल
महंत कपिल पुरी महाराज ने उनकी बातों में आकर रुपए जमा करवाने के लिए खाता मांगा तो आरोपी महंत ने अपनी शिष्या कंचन कुमारी का खाता दिया। उसमें 30 लाख रुपए जमा करवाने की बात कही। जिसके बाद दिए गए खाते में तीन ट्रांजेक्शन की। 6 फरवरी को 10 लाख रुपए, 7 फरवरी को 10 लाख और 8 फरवरी को 10 लाख रुपए जमा करवाए।

तीनों महंतों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज : एसएचओ
जब जमीन का विवरण मांगा तो आरोपियों ने एक-दो दिन में विवरण देने की बात की। चार-पांच दिन बाद दोबारा बयाना करवाने के लिए कहा तो तीनों आरोपी टाल-मटोल करने लगे और मोबाइल बंद कर लिया। साइबर थाना एसएचओ राजीव ने बताया कि शिकायत मिली है। तीनों महंतों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button