Breaking NewsEducationGohanaSocial

बी.पी.एस. महिला विश्वविधालय की छात्राओं को साइबर अपराध और उनसे बचने के तरीके बताए

गोहाना :-4 मार्च: सोमवार को बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के विधि विभाग के कानूनी सहायता केंद्र द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला अधिकार जागरूकता साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा विभाग में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस अवसर पर कानूनी सहायता केंद्र की समन्वयक डॉ. अलका भारती ने छात्राओं को साइबर अपराध एवं उनसे बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। विधि विभाग की पी. एच. डी. शोधार्थी रश्मि ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हो रहे साइबर क्राइम के प्रकारों एवं इसके लिए बने कानूनों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

विधि विभाग की छात्रा वंशिका ने यौन शोषण से जुड़ी साइबर गतिविधियों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया और इससे बचाव के तरीके भी साझा किए। इस अवसर पर डॉ. वरुणा, डॉ. सरला, डॉ. सुशील सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button