Breaking NewsGohanaPoliticsReligion

गोहाना के वीरेंद्र आर्य ने BJP नेताओं को अपने खर्च से भेजा अयोध्या

गोहाना :-4 मार्च: गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य ने रविवार की रात को गोहाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं को अपने खर्च से अयोध्या भेजा। आर्य ने अपने निवास से बस को झंडी दिखा कर रवाना किया। भाजपा नेता वहां नवनिर्मित मंदिर में राम लला के दर्शन और सरयू नदी में स्नान करेंगे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य और उनके पिता ठेकेदार जय सिंह, जो स्वयं भी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं, इनका परिवार 26 फरवरी से अयोध्या में भंडारे का आयोजन कर रहा है।

यह आयोजन वहां राम घाट चौराहे के निकट और हनुमान गुफा के सामने पंचवटी आश्रम में किया गया है। यह भंडारा 10 मार्च तक चलेगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अब गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य ने गोहाना विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के नेताओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बस से भेजा है।
इस यात्रा का सम्पूर्ण व्यय वीरेंद्र आर्य व्यक्तिगत रूप से स्वयं वहन करेंगे।

अयोध्या की तीर्थ यात्रा पर गए भाजपा नेताओं की टीम में गोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुमित कक्कड़, खानपुर कलां भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजय जांगड़ा और मोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष मुकेश सैनी भी हैं। उनके साथ डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, मोहित वाल्मीकि, साहिल जांगड़ा, अजय मलिक, रामपाल मलिक, महावीर गुप्ता, सूरजमल छपरा, सत्य नारायण गुप्ता, नरेश चानना आदि भी गए हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button