Breaking NewsPoliticsSonipat

हरियाणा में JJP को एक लोकसभा सीट दे सकती है बीजेपी ; हिसार या भिवानी-महेंद्रगढ का देगी ऑप्शन, आइये जानते हैं किन वजहों से साथ रहेँगे BJP-JJP

सोनीपत :-हरियाणा में जल्द होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पाटी (BJP) ने प्रदेश में अपनी सहयोगी, जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन का फॉर्मूला लगभग रेडी कर लिया है। इसके तहत BJP सूबे की 10 लोकसभा सीटों में से JJP को एक सीट-हिसार की  ऑफर कर सकती है। सेकेंड ऑप्शन के तौर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट का नाम भी शामिल है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो JJP की ओर से हिसार लोकसभा सीट पर दावा किया जा रहा है। पार्टी यहां से डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला को मैदान में उतार सकती है।हालांकि BJP या JJP की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

BJP हरियाणा में अपने सहयोगी दल के साथ गठबंधन धर्म निभाकर NDA में शामिल दूसरे क्षेत्रीय दलों को पॉजिटिव मैसेज देना चाहती है। भाजपा पर यह आरोप लगते रहे हैं कि वह धीरे-धीरे NDA में शामिल क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना चाहती है। पिछले लगभग 6 महीने में BJP ने इस नेरेटिव को तोड़ने के लिए अलग-अलग राज्यों में कई स्टेप उठाए हैं। इसी क्रम में अगला नंबर हरियाणा की JJP का हो सकता है।

BJP क्षेत्रीय पार्टियों के साथ-साथ आम जनता के बीच भी ये संदेश पहुंचाना चाहती है कि NDA के सभी दल एकजुट है। भाजपा ने पहली लिस्ट में UP में NDA के घटक रालोद, भारतीय समाज पार्टी और अपना दल (सोनेलाल) के लिए सीटें छोड़कर इसका मैसेज दे भी दिया।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान JJP से गठजोड़ के संकेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दिनों हुए रेवाड़ी दौरे से मिलने शुरू हो गए। रेवाड़ी में लास्ट मूवमेंट पर JJP के नेता और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को मंच साझा करने का ऑफर दिया गया।

BJP के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मैसेज भेजा गया कि JJP हरियाणा में गठबंधन की साथी है और दोनों मिलकर सरकार चला रही हैं इसलिए उसे प्रोग्राम का निमंत्रण दिया जाए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

यही नहीं, इसी प्रोग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से अपनी स्पीच में कहा कि BJP इस बार 370 लोकसभा सीटें जीतेगी, जबकि NDA की सीटें 400 पार पहुंचेंगी।

हरियाणा में छोटी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग का फायदा क्या होगा? इस सवाल के जवाब में राजनीतिक विश्लेषक 2 बड़ी वजहें गिनवाते हैं।

पहली वजह- यदि JJP लोकसभा सीट जीत जाती है तो प्रदेश में BJP को एक मजबूत साथी मिल जाएगा। JJP का वोटबैंक जाटों में है जो भाजपा को पसंद नहीं करते। अगर लोकसभा चुनाव में JJP की वजह से भाजपा को जाटों के एक-आध प्रतिशत वोट भी मिल गए तो यह प्लस का ही काम करेंगे।

दूसरी वजह- यदि JJP का कैंडिडेट लोकसभा चुनाव में हार जाता है तो लोकसभा चुनाव में 6 महीने बाद होने वाले प्रदेश विधानसभा के चुनाव में BJP को उससे गठबंधन तोड़ने या मोलभाव की वजह मिल जाएगी। BJP उस सूरत में JJP पर अपना दबाव बढ़ा पाएगी। इस समय JJP के 10 विधायक मनोहर सरकार के साथ हैं। लोकसभा चुनाव में JJP का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक न रहने पर यदि BJP उसके साथ गठबंधन तोड़ने की तरफ बढ़ी तो भी 5 निर्दलीय विधायक साथ होने के चलते सरकार पर कोई खतरा नहीं होगा।

भाजपा नेतृत्व ने JJP को लेकर बी-फार्मूला भी बना रखा है। इसमें BJP लोकसभा की कोई सीट JJP को न देकर उसे विधानसभा चुनाव में कुछ ज्यादा सीटें ऑफर कर सकती है।

मनोहर सरकार के मंत्री और भाजपा विधायक डॉ. बनवारी लाल ने शनिवार को कह भी दिया कि उन्हें लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच गठबंधन की कोई संभावना नहीं लगती।

पहली लिस्ट में एक भी नाम न होने से बढ़ा सस्पेंस
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 195 उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की, उसमें हरियाणा शामिल नहीं रहा। BJP की हरियाणा इकाई अपनी तरफ से संभावित कैंडिडेट्स की लिस्ट सौंप चुकी है लेकिन पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अभी तक इस पर विचार नहीं किया। इसकी वजह से सस्पेंस बढ़ा हुआ है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button