Breaking NewsGohanaSocial
समाज कल्याण संगठन ने गोहाना के अंबेडकर चौक, महम रोड पर रोपे 11 नए पौधे
गोहाना :-3 मार्च : समाज कल्याण संगठन ने रविवार को अपने साप्ताहिक पौधारोपण अभियान में अंबेडकर चौक और महम रोड पर 11 नए पौधे रोपे। लगाए गए पौधों को ट्री गार्डों से संरक्षित भी किया गया।
पौधारोपण की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा ने की। संगठन की टीम ने अंबेडकर चौक के साथ महम रोड पर नए पौधे रोपे। कुल 11 पौधे लगाए गए। ये
पौधे अर्जुन, सिल्वर ओक और पालम खीरे के रहे। पुराने पौधों की नलाई और गुड़ाई करते हुए उनको वाटर टैंकर से सींचा गया।
कुछ पुराने पौधों के ट्री गार्डों पर जाली लगा कर उनको ऊंचा किया गया ताकि पशु उनको खराब न कर सकें।



