Breaking NewsGohanaSocial
विलुप्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए सख्ती से लागू हो कानून : सैनी
गोहाना :-3 मार्च : विलुप्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए सरकार 1972 में बने कानून को पूरी सख्ती से लागू करे। रविवार को यह मांग विश्व वन्य जीव जंतु दिवस पर राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने की।
रामेश्वर दास सैनी ट्रस्ट द्वारा संचालित लावारिस पशु पीड़ित गौमाता गौशाला में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमलाल आर्य ने की। मुख्य वक्ता सैनी ने कहा कि वन्य जीवों के बिना प्रकृति अधूरी है। उनके बिना पृथ्वी पर मानव सभ्यता की कल्पना तक नहीं की जा सकती।
उनके अनुसार वन्य प्राणियों के अवैध शिकार और तस्करी के साथ उनसे सम्बद्ध सामान के अवैध व्यापार पर अंकुश के लिए 52 साल पहले एक कानून बनाया गया था। लेकिन उस कानून को जिस सख्ती से लागू किया जाना चाहिए था, किया नहीं गया।



