बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश राष्ट्रीय महिला नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित
गोहाना :-3 मार्च : महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय की वी. सी. प्रो. सुदेश को राष्ट्रीय महिला नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा ने वी.सी. प्रो. सुदेश को उनकी अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता के लिए यह अवार्ड नई दिल्ली में रविवारे को प्रदान
किया। अध्यक्षता दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा ने की। भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2024 के उपलक्ष्य में यह समारोह आयोजित किया गया।
इसी समारोह में महिला विश्वविद्यालय के विधि विभाग की अध्यक्ष डॉ सीमा दहिया को राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता पुरस्कार से नवाजा गया। इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की अध्यक्ष डॉ अर्चना मलिक ने भी इस अवसर पर आयोजित महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम के लिए सुझाव प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।



