Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के मोर चौक की 5 दुकानों में हुई चोरी के आरोपियों से चोरी का सामान बरामद, रिमांड पूरा होने पर जेल भेजा

नशे के आदी हैं आरोपी, नशे के लिए ही करी चोरी

 

गोहाना :-3 मार्च : शहर थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों से रिमांड अवधि में चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए ही उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस ने तीनों को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।

शहर के देवीपुरा निवासी कुलबीर ने बरोदा रोड के मोर चौक पर मोर किराना स्टोर के नाम से दुकान खोल रखी है। वह 28 फरवरी को अपनी दुकान बंद करकै गया था। इसके बाद अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो वहां ताला टूटा हुआ मिला और अंदर से सामान व नकदी गायब मिली। उसके अनुसार चोर उसकी दुकान के गल्ले से करीब 400 रुपए, सिगरेट की 10 डिब्बी, कोल्ड ड्रिंक्स व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। उसके बाद बरोदा गांव निवासी आरोपी महेश उर्फ बच्ची, सोनू व रोहित उर्फ चौटाला को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया था।

जांच अधिकारी ए.एस.आई. पवन के अनुसार तीनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए ही उन्होंने दुकान में चोरी की थी। इनमें सोनू व महेश पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनसे रिमांड अवधि में चोरी किया किराना का सामान भी बरामद कर लिया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button