गोहाना के रोहतक-पानीपत हाई-वे स्थित मुंडलाना गांव में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक घायल
गोहाना :-2 मार्च : रोहतक-पानीपत हाईवे पर मुंडलाना गांव में एक ट्रक चालक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान घायल हो गया। इसको लेकर किसान ने सदर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
मुंडलाना गांव निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह शुक्रवार को अपने ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए पानीपत-रोहतक हाईवे
स्थित पेट्रोल पंप पर आया था। इसके बाद वह ट्रैक्टर में तेल डलवा कर वापस घर जा रहा था।
जब वह देर शाम करीब 8 बजे गांव में स्थित सी.एच.सी. के पास पहुंचा तो गोहाना की तरफ से एक चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसे काफी चोट आई।
हादसे के बाद आरोपी चालक अपने ट्रक को लेकर वहां से भाग गया। इस पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे चिकित्सकों ने बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल ट्रैक्टर चालक संजय का कहना है कि ट्रक की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई।
पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।



