गोहाना के सतनगर में सरोजिनी नायडू की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल थीं सरोजिनी नायडू : सुषमा सेतिया
गोहाना :-2 मार्च: आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा द्वारा शनिवार को शहर के पुराना बस अड्डा स्थित सतनगर में सरोजिनी नायडू की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में नागरिकों ने सरोजिनी नायडू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मार्गदर्शन मोर्चा के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया का रहा |अध्यक्षता सुखमणि सोसायटी गोहाना की अध्यक्ष मंजू सचदेवा ने की और संचालन मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया।
मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त वाइस प्रिंसिपल सुषमा सेतिया थीं। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू भारत कोकिला, महान कवयित्री और कुशल राजनीतिज्ञ थीं। उनके अनुसार वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सेनानी, प्रखर वक्ता एवं लेखिका, नारी शक्ति की प्रतीक, साहस और समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं।
उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू को उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल का गौरव भी प्राप्त है। सरोजिनी नायडू ने देश को आजाद कराने के आंदोलन में बढ़-चढ़कर
भाग लिया उन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन और असहयोग आंदोलन में सक्रिय भाग लेने के चलते उन्हें जेल यात्राएं भी करनी पड़ीं। कार्यक्रम में नीलम, जानकी, मंजू जन्नत, तनु, नर्गिस, रेणु, सुभाष शर्मा, कविराज, उधम सिंह तथा बलवान सिंह ने भी श्रद्धा सुमन भेंट किए।


