Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना की पर्व नगर पार्षद के खाते में वापस आ गए 52,800 रुपए

3 दिसंबर से 28 जनवरी के बीच आधार कार्ड से निकली थी यह राशि, 27 फरवरी से 29 फरवरी के बीच पूरी वापस आई

 

गोहाना :-2 मार्च : गोहाना नगर परिषद की पूर्व पार्षद तनु मेहता की मेहनत रंग लाई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गोहाना शाखा से उनके बैंक खाते से अवैध रूप से जो 52,800 रुपए 7 किस्तों में निकाले गए थे, यह पूरी राशि अब उनके खाते में वापस क्रेडिट हो गई है। पूर्व नगर पार्षद ने उनसे हुए छल की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर की थीं।

तनू मेहता पत्नी रमेश मेहता नगर परिषद के वार्ड नंबर दस की नगर पार्षद रह चुकी हैं। 28 जनवरी को रविवार के दिन उनके मोबाइल फोन पर एस. एम. एस. आया तो उन्हें मालूम हुआ कि उनके खाते से 300 रुपए निकाल लिए गए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

29 जनवरी को जब बैंक पर जा कर तसल्ली की तब उस समय उनके होश उड़ गए जब मालूम हुआ कि खाते में 53 हजार रुपए में से केवल बीस रुपए बाकी बचे हैं। बाकी के 52,800 रुपए निकाल लिए गए हैं। 3 दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच छह आहरण हुए। पांच बार में प्रत्येक बार दस-दस हजार जब कि छठी बार में 2500 रुपए निकाले गए। इनमें से पैसे निकलने का कोई भी एस. एम. एस. तनु मेहता के मोबाइल नंबर पर नहीं आया। सातवां और आखिरी आहरण 300 रुपए का हुआ। उसका मैसेज आते ही मेहता परिवार के कान खड़े हो गए।

पूर्व नगर पार्षद तनु मेहता ने बताया कि उन्होंने तुरंत बैंक ब्रांच में शिकायत करने के साथ साइबर क्राइम पुलिस और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी संपर्क किया। इसी जद्दोजहद का परिणाम है कि उन्हें अब उनकी पूरी राशि वापस मिल गई है। 52800 रुपए की यह रकम 27 फरवरी से 29 फरवरी के मध्य के तीन दिनों में बैंक द्वारा वापस पूर्व नगर पार्षद के बैंक खाते से क्रेडिट की गई है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button