AdministrationBreaking NewsNCRPolitics

11 मार्च को PM नरेंद्र मोदी गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे का करेंगे उदघाटन ; लोकसभा चुनाव की घोषणा 11 मार्च के बाद ; सी.एम. मनोहर लाल ने गुरुग्राम से वर्चुअली 90 विधानसभाओं के भाजपा दफ्तरों का किया उदघाटन ।

गुरुग्राम :-2 मार्च : हरियाणा के CM मनोहर लाल ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा 11 मार्च के बाद होगी। 11 मार्च को PM नरेंद्र मोदी गुरुग्राम आएंगे। वहां वह द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने पब्लिक मेगा रीच प्लान तैयार किया है। हाल ही में संकल्प पत्र के बहाने 1 करोड़ लोगों की राय लेकर पब्लिक तक पहुंचने जा रही है। मनोहर लाल ने शनिवार (2 मार्च) को गुरुग्राम से वर्चुअली 90 विधानसभाओं के भाजपा दफ्तरों का उद्घाटन किया।

सीएम ने कहा कि इस समय सभी 90 विधानसभा सीटों पर करीब 1.5 लाख लोग मेरे साथ जुड़े हुए हैं। यह भावना ही है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतनी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में जुड़े हैं। यह संख्या बताती है कि इस बार लोकसभा चुनाव में फिर से 2019 जैसी स्थिति होने वाली है।

बोले- चुनाव एक उत्सव, हर कार्यक्रम जोरशोर से करो
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज हम जिस विषय पर चर्चा करेंगे वह लोकसभा चुनाव है। अब समय आ गया है कि हमें हर कार्यक्रम जोरशोर से करना होगा। चुनाव एक तरह का उत्सव है। यह लोकतांत्रिक उत्सव है। यह दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव है। आबादी के नाते भी कहा जाता था कि चीन की सबसे ज्यादा है, लेकिन अब ऐसे आंकड़े आ रहे हैं कि हम चाइना को पीछे छोड़ने जा रहे हैं, लेकिन वहां लोकतंत्र नहीं है।

इस चुनावी उत्सव में 18 साल का हर व्यक्ति भाग लेता है। इस उत्सव में सभी राजनीतिक विचारधारा के लोग भाग लेते हैं। भले ही सबकी विचारधारा अलग हो, लेकिन इसमें सब बढ़चढ़ भाग लेते हैं। देश भर में इस चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी सबसे आगे है। हमने सभी लोकसभा चुनाव को लेकर ऑफिस खोल चुके हैं।

प्रत्याशियों का चयन लगभग पूरा
सीएम ने आगे कहा कि अभी हमारे प्रत्याशियों का चयन लगभग हो चुका है। दो बैठकें हो चुकी हैं, 200 लोकसभा पर प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन चुकी है। दूसरे दलों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। इधर-उधर दौड़ चल रही है। कुछ लोग अपने यहां आ रहे हैं, उनको कई बार पूछा जाता है कि आप यहां क्यों आ रहे हैं, तो कांग्रेस वाले उत्तर देते हैं कि कांग्रेस में रह करके चुनाव लड़ना पड़ेगा, यहां इस मुसीबत से तो बच जाएंगे। आज पूरे देश में ऐसा वातावरण बन चुका है कि तीसरी बार मोदी जी की सरकार बन रही है।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

हरियाणा में 10 की 10 सीट जीत कर लाएँगे
सीएम ने कहा कि केंद्र में 400 पार, हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीट लेना है। 20 हजार बूथ, 3 लाख पन्ना प्रमुख और इससे अधिक कार्यकर्ताओं को अपने-अपने काम में लगना है। जल्द ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी जाएगी। हरेक कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां मिलेगी। सबसे गंभीर काम इस चुनाव में पन्ना प्रमुख का रहने वाला है। बूथ जीत लेते हैं तो चुनाव जीत जाएंगे। सीएम ने आह्वान किया कि जनता के बीच सरकार के काम बताने का समय आ गया है।

हर लोकसभा में पहुंचेगी वीडियो वैन
27 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी रोहतक में भाजपा संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेने की शुरुआत कर चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक करोड़ लोगों के सुझाव का लक्ष्य रखा है। लोगों के सुझाव के लिए उन्होंने 1000 वीडियो वैन सभी लोकसभाओं के लिए रवाना कर दी हैं।

ये वीडियो वैन लोकसभाओं में जाकर PM मोदी की 10 साल की उपलब्धियों को तो बताएगी ही, साथ ही लोगों का सुझाव भी लेगी। यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा। हरियाणा में भी इसके लिए पूरी तैयारी है। वीडियो वैन के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे फाइनल कर दिल्ली भेज दिया जाएगा।

मोबाइल नंबर भी जारी किया
हरियाणा में संकल्प पत्र के लिए पार्टी जिला स्तर पर कार्यशालाएं भी कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र के विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष संकल्प पत्र की प्रमुख विधानसभाओं पर जागरूकता अभियान चलाएंगे। हर विधानसभा में लोगों के सुझाव लेने के लिए पेटियों की व्यवस्था भी की जा रही है।

जनता के सुझाव हासिल करने के लिए भाजपा ने 9090902024 मोबाइल नंबर मिस्ड कॉल के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और नमो ऐप पर अलग से जारी किया है।

इसलिए एक्टिव हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल
देश में लोकसभा चुनाव की तारीख निकट आ गई है। हरियाणा में अभी पार्टी के पास 10 लोकसभा सीटें हैं। 2019 के चुनाव में सभी सीटें BJP ने जीती। इस बार BJP के आगे सभी सीटें बचाने की चुनौती है। सीटें हारे तो हाईकमान की नजर में सरकार से लेकर संगठन तक का कद घटेगा। ऐसे में BJP में उनके राजनीतिक करियर को खतरा हो सकता है ।

यही वजह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद चुनाव की कमान अपने हाथ में ले ली है। वह लगातार चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही सरकार से अपडेट ले रहे हैं।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button