Breaking NewsGohanaSocial
गोहाना में यूनियन बैंक के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
गोहाना :-1 मार्च : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की गोहाना शाखा में फाइनेंशियल लिटरेसी वीक के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक हरिचंद्र सिंह संधु व करनाल क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार अरोड़ा ने उपभोक्ताओं को साइबर अपराध व डिजिटल विषयों की जानकारी दी। वहीं उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। इसके साथ ही बैंक मित्रों को भी शामिल किया गया, ताकि गांवों में जन सामान्य को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा सके। इस मौके पर शाखाओं के ब्रांच मैनेजर व शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे।



