कलयुगी बहू ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर अपनी सास को पीटा ; घायल सास नागरिक अस्पताल से महिला मेडिकल कॉलेज रेफर
गोहाना :-1 मार्च : बरोदा थाने के निजामपुर गांव में एक सास को उसी की बहू ने अपने दो भाइयों के साथ पीट दिया। सास का कसूर इतना था कि उसने बहू को मकान नहीं दिया। घायल सास को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीड़ित बुजुर्ग के बयान पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
सुरेश देवी पत्नी कर्मबीर (60) निजामपुर गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि उसके बेटे रवींद्र की पत्नी सोनिया अपने दो भाइयों के साथ उसके घर आई।उनमें एक उसका भाई साहिल और दूसरा काहनौर का उसका ममेरा भाई था। आरोपियों ने उसे कहा कि वह अपना मकान सोनिया को दे दे। जब उसने मना किया तो आरोपी उससे मारपीट करने लगे। उसे लात-घूंसे मारे गए। परिजन सुरेश देवी को इलाज के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में लाए।



