Breaking NewsBusinessGohanaSocial

34 साल की सर्विस में गोहाना मे ही नियुक्त रहे राजेंद्र सिंह

गोहाना :-1 मार्च: दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की गोहाना शाखा के उप प्रबंधक राजेंद्र सिंह 34 साल लंबी सेवा के बाद रिटायर हो गए। उन्होंने यह समूची सेवा एक ही कार्यालय में नियुक्त रहते पूरा करने का कीर्तिमान बनाया। उनका पूरे कार्यकाल में एक बार भी तबादला नहीं हुआ।

1990 में राजेंद्र सिंह जब विकास अधिकारी के पद पर चयनित हुए, तब उनकी पहली पोस्टिंग गोहाना में ही हुई। समय-समय पर उनकी पदोन्नति भी होती रही। रिटायर वह उप प्रबंधक के पद से हुए। लेकिन 34 साल
लंबे अरसे में वह पूरा वक्त कम्पनी के गोहाना कार्यालय में ही कार्यरत रहे तथा एक बार भी उनका ट्रांसफर नहीं हुआ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजेंद्र सिंह को अत्यन्त भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में राजेंद्र सिंह हेड टीचर पत्नी जयंती देवी, बेटे सौरव और गौरव, बह ज्योति और गीतिका, पोते कायरव सहित विभिन्न परिजनों के साथ कम्पनी कार्यालय में पहुंचे। उनको जीवन की अगली पारी के लिए शुभकामनाएं दी गई। विदाई समारोह में प्रतिष्ठित नागरिकों में धर्मबीर मदीना, जगदीश राय मदीना, अशोक बामनिया, रघुबीर विरोधिया, अशोक जांगड़ा, जगमहेंद्र खंदराई आदि भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button