Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के सर्विस स्टेशन पर खड़ी लॉक्ड कार का शीशा तोड़ कर चोरी

गोहाना :-1 मार्च : शहर के एक सर्विस स्टेशन पर खड़ी लॉक्ड कार का शीशा तोड़ कर कार के अंदर चोरी कर ली गई। पीड़ित कार मालिक के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहित कुमार पुत्र जगबीर सिंह कोहला गांव का है। वह अपनी कार में किसी काम से गोहाना आया। उसे जींद माड़ी खेड़ी गांव के निवासी संदीप पुत्र ओम सिंह के साथ
उसी की कार में किसी काम से अचानक दिल्ली जाना पड़ गया। ऐसे में रोहित अपनी कार को अपने एक परिचित आशीष के सर्विस स्टेशन पर खड़ा कर गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रोहित का कहना है कि उसे आशीष ने फोन कर बताया कि कार का ड्राइवर साइड का अगला शीशा टूटा हुआ है। उसके अनुसार कार लॉक्ड थी और ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ कर उसके अंदर रखे सामान को चुरा लिया गया।

पीड़ित के अनुसार जब उसने दिल्ली से वापस आकर कार को देखा, उसके अंदर से उसका मोबाइल फोन, डिग्गी की बेसट्यूब, कार का जैक और स्टेपनी, वायरलेस चार्जर और कपड़ों का बैग गायब मिला। पुलिस ने रोहित के बयान पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button