Breaking NewsEducationGohanaSocial

बी.पी.एस महिला बहुतकनीकी संस्थान की छात्राओं से वी.सी. प्रो. संदेश ने किया संवाद-शिक्षित हो कर आत्मनिर्भर बनना समय की जरूरत

 

गोहाना :-1 मार्च : छात्राएं और अधिक मेहनत करते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करें तथा अपने मनपसंद क्षेत्र में कैरियर बनाएं। महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनना आज के समय की जरूरत है।

ये विचार बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश ने प्रकट किए। वी.सी. प्रो. सुदेश ने महिला बहुतकनीकी संस्थान की शैक्षणिक और खेल जगत में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं से संवाद किया।

वी. सी. प्रो. सुदेश ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उनके भविष्य के उच्च शिक्षा के लक्ष्यों तथा कैरियर पसंद के बारे में जानकारी ली। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में वी.सी. ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ छात्राओं को लेना चाहिए। वी.सी. ने विभागाध्यक्षों तथा शिक्षकों के साथ बैठक कर छात्राओं की प्लेसमेंट की योजना पर भी विमर्श किया।

महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं के दल ने
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग तथा फैशन टेक्नोलॉजी विभाग का शैक्षणिक भ्रमण भी किया और विभाग में उपलब्ध पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डीन प्रो विजय नेहरा, परीक्षा नियंत्रक डॉ संदीप दहिया, प्रिंसिपल किरण जिंदल आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button