AgricultureBreaking NewsGohanaSocial

कथूरा गांव के स्टेडियम में हुई महापंचायत में सरकार को दी गई चेतावनी ; 6 तक नहीं हुई अक्षय नरवाल की रिहाई तो घेरेंगे जींद एस.पी. का कार्यालय

 

गोहाना :-1 मार्च : किसान मजदूर महासंघ-कक्का ग्रुप के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय नरवाले की रिहाई के लिए शुक्रवार को उनके पैतृक गांव कथूरा के स्टेडियम में महापंचायत हुई। इस महापंचायत में किसाने और पंचायत संगठनों के साथ राजनीतिक नेता भी पहुंचे। महापंचायत ने चेतावनी दी कि अगर अक्षय नरवाल और उनके साथियों को 6 मार्च तक रिहा नहीं किया गया, तब 7 मार्च को जींद के एस.पी. कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

महापंचायत में किसान मजदूर महासंघ- कक्का ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्का भी पहुंचे। उन्होंने महापंचायत को बताया कि अक्षय नरवाल 12 फरवरी को इस समय चल रहे किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर गए थे। कक्का के अनुसार अक्षय नरवाल अपनी गाड़ी को वहीं खड़ा कर चंडीगढ़ में सरकार के साथ हुई किसानों की बातचीत में भाग लेने के लिए गए थे। वहां से वापसी में जब अक्षय नरवाल और उनके साथी गाड़ी के पास पहुंचे, तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि अक्षय नरवाल को हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराएं लगाते हुए झूठे केस में गिरफ्तार किया गया। उनके साथ उनके मदीना और कोयल गांव के साथियों को भी पुलिस ने
पकड़ रखा है। इन गिरफ्तारियों के विरोध में
कथूरा गांव में पहले से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। महापंचायत का मंच संचालन भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के साथ महिला नेत्री प्रियंका खरक राम जी ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महापंचायत में प्रमुख किसान संगठनों के दिग्गज नेता पहुंचे। इनमें भाकियू टिकैत से सोनू मालपुरिया, भाकियू चढूनी से अशोक लठवाल, राजनीतिक दलों में कांग्रेस से विधायक इंदुराज नरवाल के साथ वरिष्ठ नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल, जीता हुड्डा और प्रदीप नरवाल, आम आदमी पार्टी से अनुराग ढाँडा और अनुराग मलिक, पंचायत संगठनों में हुड्डा खाप से फूल कुंवार, बुटाना बारहा के अध्यक्ष राजेंद्र कुंडू, आहुलाना बारहा के अध्यक्ष मलिक राज मलिक आदि पहुंचे।

महापंचायत में एक सुर में मांग की गई कि
सरकार किसान आंदोलन के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सब नेताओं को तुरंत रिहा करे। चेतावनी दी गई कि अगर 6 मार्च तक केस रद्द कर अक्षय नरवाल और उनके साथ नहीं छोड़े गए, 7 मार्च को जींद जिले के एस.पी. के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल, जो स्वयं कथूरा गांव के हैं, ने कहा कि एस.पी. कार्यालय का घेराव करने के लिए किसान नेता दो-दो जोड़ी कपड़े साथ में ले कर पहुंचेंगे। वे एक ही मांग करेंगे कि अक्षय नरवाल और उनके साथियों को रिहा नहीं करना तो घेराव करने पहुंचने वाले सब किसान नेताओं को भी गिरफ्तार करो।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button