Breaking NewsGohanaSocial

दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज नगर परिषद के ठेका सफाई कर्मचारी बैठे हड़ताल पर

दो महीने से वेतन नहीं मिला, नगर परिषद कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर

 

गोहाना :-1 मार्च : शहर की नगर परिषद में ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को दो महीने का वेतन नहीं मिला है।सफाई कर्मियों ने सुबह 10 बजे ठेकेदार के खिलाफ हड़ताल शुरु कर दी। वे नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनका वेतन नहीं मिलेगा, वे हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

नगर परिषद ने सफाई के लिए टेंडर के माध्यम से ठेका दिया हुआ है। शहर की सफाई व्यवस्था ठेकेदार की तरफ से की जाती है। शहर में सफाई कर रहे करीब 90 सफाई कर्मचारियों और ट्रैक्टर चालकों को ठेकेदार ने दो महीने से वेतन नहीं दिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सफाई कर्मचारी अंकित, मनोज, राजेश व अनिल का आरोप है कि ठेकेदार तारीख पर तारीख तो दे रहा है, लेकिन उसने अब तक दो महीने का बकाया वेतन नहीं दिया है जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के घरों का राशन व बच्चों के स्कूल की फीस भी नहीं दी जा रही है।

कर्मचारियों ने ठेकेदार को चेतावनी दी है कि जब तक ठेकेदार द्वारा उनको उनका वेतन नहीं दे दिया जाएगा, वे धरने पर बैठेंगे और हड़ताल पर रहते हुए सफाई का काम नहीं करेंगे।

सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी से ठेकेदार से उनका वेतन दिलाने की मांग की है। चेयरपर्सन का कहना है कि ठेकेदार को सफाई कर्मचारियों का वेतन देने के लिए कह दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button