गोहाना के 50 से ज्यादा संगठनों ने वशिष्ठ और आर्य का किया सामूहिक अभिनंदन
गोहाना :-1 मार्च : शुक्रवार की शाम को गोहाना की धरा एक नई परिपाटी की साक्षी बनी। समता चौक स्थित बजाज पैलेस में 41 सामाजिक-धार्मिक व्यापारिक संगठनों ने पुराने एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ और नए
एस.डी.एम. विवेक आर्य का सामूहिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया।
आशीष वशिष्ठ 7 मई 2018 को गोहाना में नियुक्त हुए। वह पौने छह साल जैसे लंबे समय तक गोहाना में तैनात रहे। उनके स्थान पर अब विवेक आर्य आए हैं। आर्य पहले रोहतक के एस. डी. एम. थे । आशीष वशिष्ठ को आर्य के स्थान पर रोहतक में एस.डी.एम. के पद पर ही स्थानांतरित किया गया है।
आशीष वशिष्ठ और विवेक आर्य के सामूहिक अभिनंदन के लिए शहर के प्रमुख 41 संगठन एक मंच पर आए और इसी के साथ एक नई परम्परा का श्रीगणेश हो गया।
सामूहिक अभिनंदन समारोह को नाम दिया गया रिश्ता कुछ मीठी यादें, कुछ नए अनुभव। इस समारोह से वशिष्ठ के साथ आर्य भी भावाभिभूत हो गए। सामाजिक संगठनों में सैन समाज, बंदा वीर बैरागी समाज, सैनी समाज, प्रजापति समाज, घुमंतू समाज, धानक समाज, पिछड़ा एवं अनुसूचित महासभा, लायंस क्लब – गोहाना सिटी, जाट महासभा, आहूति, लायंस क्लब – गोहाना, गोहाना वेलफेयर ग्रुप, पंजाबी सेवा समिति, युवा शक्ति संगठन आदि ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।
धार्मिक संगठनों में वाल्मीकि सभा, श्रीनंदलाला गौधाम, श्री भगवान परशुराम जन कल्याण ट्रस्ट, सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ, श्री दिगंबर जैन सभा, सनातन धर्म मंदिर, श्री एस. एस. जैन सभा, श्री कृष्ण आदर्श गौशाला और अग्रवाल सत्संग भवन तो व्यापारिक संगठनों में किरयाणा एसोसिएशन,क्लॉथ एसोसिएशन, एफ.एम.सी.जी., टैक्स बार एसोसिएशन, सब्जीमंडी एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, आरा एसोसिएशन, काठमंडी एसोसिएशन, पेट्रोलपंप एसोसिएशन, सेक्टर 7 की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सरपंच एसोसिएशन, नई अनाजमंडी एसोसिएशन आदि ने स्थानांतरित एस.डी.एम. और नवनियुक्त एस. डी. एम. का अभिनंदन किया।



