Breaking NewsCrimeGohana

एक ही रात में मोई हुड्डा और पूठी गांव से 2 किसानों के 5 पशु चोरी

गोहाना :-29 फरवरी : गोहाना सदर थाने के मोई हुड्डा और पूठी गांवों से एक ही रात में दो किसानों के पांच पशु चुरा लिए गए। पुलिस ने एक पीड़ित किसानों के बयान पर केस दर्ज कर लिया। यह केस अज्ञात चोर पर दर्ज
किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मोहित पुत्र सुरेश मोई हुड्डा गांव का रहने वाला है। वह खेतीबाड़ी के साथ पशुपालन भी करता है। उसने अपने घर के साथ घेर में 3 पशु बांध रखे थे। इन पशुओं में दो भैंसें और एक कटिया थे। पुलिस को दिए बयान में मोहित ने कहा कि बुधवार की रात को 8:30 बजे उसने तीनों पशुओं को चारा डाला और घेर को बाहर से ताला लगा कर सो गया। गुरुवार की सुबह 5 बजे जब वह घेर में पहुंचा, घेर का ताला टूटा हुआ था। अंदर से दोनों भैंसें और एक कटिया गायब थे।

मोहित का कहना है कि पड़ोस के गांव पूठी से भी एक किसान के दो पशु चुरा लिए गए। यह चोरी प्रदीप पुत्र श्याम लाल के घेर में हुई। प्रदीप के पशुबाड़े से चोर एक भैंस और एक कटिया को चुरा कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button