Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना के गीता विद्या मंदिर वाले रोड पर ट्रांसफार्मर और खंभे टूटने के मामले में ट्राला चालक पर केस दर्ज
गोहाना :-29 फरवरी : शहर के महम रोड और बरोदा रोड को जोड़ने वाले गुढ़ा रोड पर ट्राले की टक्कर से ट्रांसफार्मर और खंभे टूटने के मामले में शहर थाना की पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसको लेकर निगम के सब डिविजन कार्यालय के अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी है।
गुढ़ा रोड पर 27 फरवरी को एक ट्राला बच्चे को बचाने के प्रयास में बिजली निगम के ट्रांसफार्मर से टकरा गया था। इससे ट्रांसफार्मर और खंभे टूट गए थे, जिससे आसपास की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। अब निगम अधिकारी विकास ने एरिया इंचार्ज की रिपोर्ट पर पुलिस को शिकायत दी।
उन्होंने बताया कि ट्राला चालक ने 11 के.वी. पुरानी अनाज मंडी फीडर का ट्रांसफार्मर व दो खंभे ट्राला चालक ने टक्कर मारकर तोड़े हैं। इससे निगम को 5 लाख 1 रुपए का नुकसान हुआ है।
पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।



