बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित
गोहाना :-29 फरवरी: बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय को परिसर में ऊर्जा संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022-23 के लिए 500 किलोवाट
से ऊपर के संस्थानों और संगठनों (सरकारी और निजी स्कूल / कॉलेज / विश्वविद्यालय) की श्रेणी के तहत राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एस.एल.ई.सी.ए. 2022-23)
में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हरियाणा सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा महिला विश्वविद्यालय को उसके ऊर्जा संरक्षण अभियान के लिए सम्मानित किया गया है। महिला विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियंता विकास दहिया ने चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने यह पुरस्कार एवं एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
महिला विश्वविद्यालय की वी. सी. प्रो. सुदेश ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पी. एम. नरेंद्र मोदी एवं सी. एम. मनोहर लाल खट्टर की कुशल नीतियों और मार्गदर्शन में महिला विश्वविद्यालय ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



