गोहाना का सर्व समाज करेगा पुराने एस.डी.एम. की विदाई, नए एस.डी.एम. का होगा अभिनंदन
गोहाना :-29 फरवरी: शहर के सर्व समाज की ओर से शुक्रवार की शाम को 5 बजे समता चौक में स्थित बजाज पैलेस में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में जहां करीब 6 साल तक गोहाना के एस.डी.एम. रहे आशीष वशिष्ठ को भावभीनी विदाई दी जाएगी, वहीं साथ में उनकी जगह नियुक्त नए एस.डी.एम. विवेक आर्य का अभिनंदन किया जाएगा।
एच.सी.एस. अधिकारी आशीष वशिष्ठ 7 मई 2018 को गोहाना में आए थे। अब तक एस.डी.एम. रहे एच.सी.एस. और आई.ए.एस. अधिकारियों में उन्हीं का कार्यकाल रिकॉर्ड लंबा रहा है। अब आशीष वशिष्ठ और आई.ए.एस. अधिकारी विवेक आर्य को एक-दूसरे की जगह बदला गया है। विवेक आर्य गोहाना के एस. डी. एम. और आशीष वशिष्ठ उनकी जगह रोहतक के एस.डी.एम. का चार्ज संभाल चुके हैं।
दोनों अधिकारियों के लिए संयुक्त समारोह प्रमुख सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों द्वारा आयोजित किया जाएगा।



