Breaking NewsHaryanaPoliticsSonipat

हरियाणा में लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों हेतू दिल्ली में मंथन बैठक ; BJP चुनाव समिति की पहली मीटिंग में सर्वे रिपोर्ट देंगे ऑब्जर्वर; कांग्रेस ने भी तैयार किया पैनल

सोनीपत :- दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक शुरू हो गई है। इसमें 20 ऑब्जर्वरों द्वारा प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर किए गए सर्वे की रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिस पर CM मनोहर लाल सहित प्रदेश के अन्य बड़े नेता मंथन करेंगे। ऑब्जर्वरों ने अपनी रिपोर्ट में संभावित प्रत्याशियों के नाम दिए हैं।

इस मीटिंग के बाद शाम को लोकसभा उम्मीदवारों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखे जाएंगे। मीटिंग में मुख्यमंत्री के अलावा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राव इंद्रजीत सिंह, ओपी धनखड़, चौधरी बीरेंद्र सिंह, गृहमंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मौजूद रहेंगे।

इनके अलावा बैठक में प्रदेश महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री मोहनलाल कौशिक समेत तमाम सदस्य शामिल होंगे।

बजट सत्र के बाद CM हो गए दिल्ली रवाना
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र खत्म होते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार शाम को दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और प्रांतीय संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के साथ मुलाकात की।

इसके बाद तय किया गया कि दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक बुलाई जाए, जिसमें लोकसभावार संभावित दावेदारों के नाम पर चर्चा होगी।

हरियाणा भाजपा कर रही ये चुनावी तैयारियां
हरियाणा में भाजपा इलेक्शन मोड में चल रही है। रोहतक भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने संकल्प पत्र को लेकर लोगों द्वारा सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया है, जिस पर आम लोग अपने सुझाव दे सकेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रोहतक और गुरुग्राम में पार्टी के नेता लगातार मंथन कर रहे हैं। दो दिन में अब तक लगभग 12 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जा चुका है, इसके बाद अब दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है।

हरियाणा में कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद अपने हिस्से की 9 लोकसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है। पैनल में 8 विधायकों के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने तैयार किया नामों का पैनल
रोहतक लोकसभा सीट से सिर्फ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम पैनल में शामिल किया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का नाम सिरसा और अंबाला दोनों लोकसभा सीटों के पैनल में रखा गया है। सोनीपत लोकसभा सीट से विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र सिंह दहिया, विधायक सुभाष देसवाल गांगोली, विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व विधायक परमिंदर दल के नाम पैनल में बताए जा रहे हैं।

पैनल में इन दिग्गजों के भी नाम
अंबाला लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा , विधायक वरुण मुलाना, बृजपाल छप्पर और प्रदीप नरवाल के नाम पैनल में बताए जाते हैं। हिसार लोकसभा सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह के बेटे गौरव संपत, रिटायर्ड IAS चंद्रप्रकाश, पूर्व MLA राम निवास घोडेला और उद्योगपति अशोक गोयल मंगालीवाला का नाम चल रहा है।

करनाल लोकसभा सीट के लिए पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य शर्मा, पानीपत के बुल्ले शाह, पूर्व सीपीएस पंडित जिले राम शर्मा, जोगेंद्र चौहान और पराग गाबा के नाम पैनल में बताए जाते हैं।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button