Breaking NewsGohanaSocial

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने बसों की गति बढ़ाने व कर्मचारियों के ओवरटाइम के घंटे कम करने पर जताया रोष

गोहाना :-रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार द्वारा जारी की गई नई ओवरटाइम पॉलिसी का विरोध किया। कर्मचारियों ने रोडवेज बसों की गति बढ़ाने व कर्मचारियों के ओवरटाइम के घंटे कम करने पर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से सभी रूटों का सर्वे करने के बाद पॉलिसी को लागू करने की मांग की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य अशोक खोखर ने कहा कि मुख्यालय ने बसों की गति में बढ़ोतरी कर कर्मचारियों के ओवरटाइम की गणना की है। नई पॉलिसी के तहत बसों की प्रति किलोमीटर गति बढ़ा दी गई है। बसों की गति भी बिना सर्वे के ही बढ़ाई गई है। नई पॉलिसी में मुख्यालय ने सड़कों की स्थिति सही होने का हवाला दिया है, जबकि धरातल पर सच्चाई विपरीत है। सड़कों पर पहले की अपेक्षा ट्रैफिक बढ़ गया है। वहीं लोकल रूटों की सड़कों की हालत जर्जर है। सड़कों की स्थिति के आधार पर पहले बसों की गति सीमा 25 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अब इसे बढ़ाकर 30 किलोमीटर कर दिया गया है। राज्य और नेशनल हाइवे पर बसों की गति अधिक बढ़ा दी गई है। इससे कर्मचारियों के ओवरटाइम की गणना बसों की बढ़ाई हुई गति के आधार पर होगी। इस कारण कर्मचारियों को ओवरटाइम का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने मुख्यालय से रोडवेज बसों में बैठकर सभी रूटों का सर्वे कराने की मांग की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button