Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना के आरे में रात को चोरी के लिए घुसे चोर को पकड़ा
गोहाना :-28 फरवरी: शहर में महम रोड स्थित आरा परिसर में एक युवक रात को चोरी करने के लिए घुसा। इस पर चौकीदार और सुपरवाइजर ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
रेलवे कॉलोनी निवासी मोहित विरमानी ने पुलिस को बताया कि उसने महम रोड पर विरमानी वुड्स के नाम से आरा मशीन लगा रखी है। उसके अनुसार 26 फरवरी की रात को करीब 1 बजे एक युवक दीवार फांद कर परिसर के अंदर चोरी करने की नीयत से घुस रहा था। उसी समय चौकीदार सुरेंद्र और सुपरवाइजर विनोद ने उसे देख लिया और पकड़ने की कोशिश की।
युवक ने उनके साथ हाथापाई करके दीवार फांद कर कूदने का प्रयास किया, जिससे उसे पैर में हल्की चोट भी लगी। इसी के चलते उन्होंने उसे काबू कर लिया। युवक ने अपनी पहचान मूलरूप से नरवाना के हरियल चौक और हाल में शहर की कबीर बस्ती निवासी अजय के रूप में दी।



