Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

गोहाना वासियों ने प्रथम राष्ट्रपति की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पण कर किया नमन

गोहाना :-28 फरवरी: भारत के सर्वप्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 61वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक पर उन्हें सादर नमन किया गया। श्रद्धा सुमन भेंट करने का आयोजन आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के बैनर तले हुआ।

मुख्य वक्ता गढ़ी उजाले खां गांव स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुशील बंसल थे, संयोजन मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी और मार्गदर्शन मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने किया। अध्यक्षता गोहाना की गौशालाओं के पूर्व अध्यक्ष जय नारायण गुप्ता ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सुशील बंसल ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद आधुनिक भारत के निर्माता थे। वह स्वाधीनता सेनानी भी थे। जयनारायण गुप्ता ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। वह महात्मा गांधी के पक्के अनुयायी थे। डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर सतबीर पौडिया, ओमवीर दहिया, मदन लाल अत्री, श्रीभगवान कल्सन, राजेश बाजवान, भारत भूषण खेत्रपाल, बजरंग गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button