रिंढ़ाणा गांव में उधार में दिये समान के पैसे माँगने गई महिला दुकानदार पर पहले कुत्ता छोड़ा, फिर डंडे से पीटा
गोहाना :-27 फरवरी रिंढाणा गांव में उधार में दिये समान के पैसे माँगने गई महिला दुकानदार पर पहले कुत्ता छोड़ा, उसके बाद उसे डंडे से पीटा। पीड़िता ने गांव की ही महिला पर 10 दिन की कहकर एक साल बाद भी 10 हजार रुपए न देने और मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। सुमन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने घर पर ही लेडीज सामान की दुकान कर रखी है। उसकी दुकान से करीब एक साल पहले गांव की ही राकेश 10 हजार रुपए के सूट लेकर गई थी और रुपए 10 दिन बाद देने की कही थी। इसके बाद उसने कई बार राकेश से रुपए मांगे, लेकिन करीब एक साल बाद अब तक उसने रुपए नहीं दिए। सुमन के अनुसार वह सोमवार को राकेश से रुपए मांगने के लिए उसके घर गई थी। आरोप है कि राकेश ने पहले उसकी तरफ कुत्ता छोड़
दिया और उसके बाद उसे डंडों से पीटा। उसके शोर मचाने पर गांव के लोगों ने उसे छुड़वाया, जिस पर राकेश ने उसे दोबारा रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।



