चौकीदार एसोसिएशन के आनंद सिंह गोहाना के खंड अध्यक्ष नियुक्त
गोहाना :-27 फरवरी: हरियाणा ग्राम सेवक चौकीदार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने गोहाना खंड का अध्यक्ष आनंद सिंह को नियुक्त किया है। वह माहरा गांव के हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी नियक्ति की घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल नरवाल, प्रदेश सह सचिव अनिल कुमार और प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह की उपस्थिति में की।
नवनियुक्त खंड अध्यक्ष आनंद सिंह अब तक जिला कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। उनकी नियुक्ति के समय एसोसिएशन की सोनीपत जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष फूल सिंह, जिला उपाध्यक्ष हंसबीर और जिला महासचिव रणधीर सिंह भी मौजूद रहे। सहयोगी चौकीदारों ने नए खंड अध्यक्ष आनंद सिंह का पगड़ी बांध कर स्वागत किया।
अपने प्रथम संबोधन में आनंद सिंह ने कहा कि वह अपने साथी चौकीदारों की हितों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे तथा वह सब चौकीदारों को पूर्ण मान-सम्मान देते हुए उनकी मांगों को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।



