Breaking NewsEducationGohanaSocial
गोहाना, मुंडलाना और कथूरा के 45 दिव्यांग बच्चों ने किया राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का भ्रमण
गोहाना :-27 फरवरी मंगलवार को 45 दिव्यांग बच्चों के दल ने राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दल में शैक्षणिक खंड गोहाना, मुंडलाना और कथूरा के दिव्यांग बच्चे शामिल रहे।
गोहाना शैक्षणिक खंड के प्रिंसिपल कम-बी. आर. सी. सतेंद्र दहिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिव्यांग बच्चों के इस दल के साथ विभिन्न विद्यालयों से 11 शिक्षक भी साथ में गए। इन शिक्षकों में नोडल अधिकारी एवं विशेष अध्यापक बलराज सिंह, गांव बड़ौता स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से निशा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नगर से पपीता, नीलम कुमारी, पुनीत कुमार और अनिल कुमार रहे।
नोडल अधिकारी बलराज सिंह के अनुसार शैक्षणिक भ्रमण से दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ा और उनको बहुत कुछ नया सीखने को मिला।



