CrimeGohana

सोनीपत के गांव रभड़ा में एक गर्भवती महिला की गला घोंट कर बड़ी निर्ममता से हत्या,माँ बाप की 18 साल पहले हो चुकी है मौत,चाचा ने करी थी 4 साल पहले शादी

पत्नी को फोन पर बात करते देख पति भड़क गया। उसका फोन तोड़ा, चुन्नी से गला घोंटा और फिर मरने तक उसके ऊपर बैठा रहा।

हरियाणा के सोनीपत के गांव रभड़ा में एक गर्भवती महिला की गला घोंट कर बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। सूचना के बाद उसके मायके के लोग पहुंचे तो शव मकान में स्टोर गेट के बीच पड़ा मिला। उसके गले पर चुन्नी के फंदे के निशान थे। खुलासा हुआ है कि पत्नी को फोन पर बात करते देख पति भड़क गया। उसका फोन तोड़ा, चुन्नी से गला घोंटा और फिर मरने तक उसके ऊपर बैठा रहा। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गोहाना सदर थाना में दी शिकायत में पानीपत के मतलौडा के रहने वाले राजबीर और काला ने बताया कि वे तीन भाई थे। उसका बड़ा भाई रणजीत व उसकी पत्नी की करीब 18 साल पहले मौत हो चुकी है। बड़े भाई रणजीत की मौत के बाद उनकी सबसे छोटी लड़की काफी की शादी करीब 4 साल पहले गोहाना क्षेत्र के गांव रभड़ा में अशोक के साथ की गई थी। शादी के बाद उसे करीब 2 साल का एक लड़का है। अब उसकी भतीजी 3-4 महीने की गर्भवती थी।
राजबीर ने बताया कि काफी के साथ उसका पति अशोक के परिवार वाले मारपीट करते थे। इसको लेकर कई बार गांव रभड़ा में पंचायत कर इनको समझाया भी था, लेकिन अशोक, इसकी मां रोशनी, प्रविंद्र, पत्नी, मां हरकतों से बाज नहीं आए। अब दो दिन पहले भी उसकी भतीजी काफी ने उनको बताया था कि यह सभी मिलकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राजबीर ने बताया कि आज उनको पता चला कि इन सभी ने मिलकर काफी की हत्या कर दी है। वह अपने परिवार के साथ गांव रभड़ा में काफी की ससुराल पहुंचा तो तो देखा कि काफी की लाश ऊपर के कमरा के गेट के बीच में पड़ी थी। उसके गले में चुन्नी के फंदे के निशान थे। उसने बताया कि पति व अन्य ने काफी को गला घोंट कर मारा है।

गोहाना सदर थाना के सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक ने गांव रभड़ा में अपनी पत्नी काफी की हत्या कर दी है। वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर काफी के मायके के लोग मिले। चाचा राजबीर ने पुलिस को एक शिकायत दी, जिसमें काफी की हत्या के आरोप लगाए। पुलिस ने धारा 302 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसमें अशोक, उसकी मां रोशनी, प्रविंद्र व उसकी पत्नी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को अभी प्रारंभिक जानकारी मिली है कि काफी फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसको लेकर उसका पति भड़क गया। कहासुनी के बाद उसने काफी के हाथ से फोन लेकर तोड़ दिया। फिर उसी की चुन्नी से गला घोंटा और फर्श पर गिरी तो मरने तक उसके ऊपर ही बैठा रहा। पुलिस का कहना है कि उसके पति की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला ओर हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button