Breaking NewsGohanaHealthSocial

गोहाना के समाज कल्याण संगठन ने अपने साप्ताहिक पौधा रोपण अभियान में रोपे 14 पौधे

:
गोहाना :-25 फरवरी : समाज कल्याण संगठन ने रविवार को अपने साप्ताहिक पौधारोपण अभियान में 14 नए पौधे रोपे। पौधारोपण शहर थाना के परिसर और पुराने बस अड्डे पर छोटू राम चौक पास डिवाइडर पर किया गया।

समाज कल्याण संगठन द्वारा पिछले करीब डेढ़ दशक से गोहाना को ग्रीन सिटी बनाने का अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत संगठन द्वारा सप्ताह के प्रत्येक रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर नए पौधारोपण किया जाता है और पहले से लगे हुए पौधों की नियमित रूप से देखभाल भी की जाती है। रविवार को उक्त दोनों स्थलों पर बरगद, पीपल और नीम के 14 पौधे रोपे गए। सब पौधे ट्री गार्डों द्वारा संरक्षित किए गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पौधारोपण की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा ने की। पौधारोपण में संगठन के सदस्य मनोज कुमार, सुनील, डॉ. विजेंद्र, हरीश पांचाल, सुभाष दरोगा, प्रवीन, जगदीश, मुकेश और राजेश ने श्रमदान किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button