Breaking NewsBusinessGohanaSocial

गोहाना की महिला सी.ए. पारुल गुप्ता और कविता धींगड़ा सम्मानित

गोहाना :-24 फरवरी : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( आई.सी.ए.आई.) द्वारा शनिवार को रोहतक में गोहाना की दो महिला सी.ए. को सम्मानित किया गया। ये सी.ए. पारुल गुप्ता और कविता धींगड़ा हैं। दोनों महिला सी.ए. को स्कूलों में कैरियर काउंसलिंग के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सम्मानित किया गया।

पारुल गुप्ता और कविता धींगड़ा गोहाना में प्रैक्टिस करती हैं। पारुल के ससुर राम कुमार मित्तल और पति सुमित मित्तल, कविता धींगड़ा के पति दीपक धींगड़ा भी टैक्स प्रोफेशनल हैं।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दोनों महिला सी.ए. ने 2023 में गोहाना शहर में एक नई शुरुआत की । पारुल गुप्ता और कविता धींगड़ा अपने अलग-अलग स्तर पर विभिन्न स्कूलों में गई जहां उन्होंने बच्चों को सी.ए. बनने के लिए प्रेरित किया। दोनों महिला सी.ए. ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का शमन भी किया।
पारुल गुप्ता और कविता धींगड़ा के इस कैरियर काउंसलिंग को आई.सी.ए.आई. ने भी सराहा तथा उन्हें रोहतक में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button