Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना में प्रजापति महाकुंभ की तैयारियां पूर्ण, पूरे स्टेडियम में टैंट

गोहाना :-24 फरवरी रविवार को शहर के चौ. देवीलाल स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का प्रजापति महाकुंभ आयोजित होगा। इस महाकुंभ के लिए समूचे स्टेडियम को टैंट से कवर किया गया है ताकि प्रतिकूल मौसम का कोई जोखिम न रहे।

प्रजापति महाकुंभ में हरियाणा के साथ पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से प्रजापति समाज के प्रतिनिधि पहुंचेंगे। यह प्रजापति महाकुंभ पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होगा जिसमें प्रजापति समाज के विभिन्न दिग्गज नेताओं के साथ इस समाज के कलाकारों, खिलाड़ियों और उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना महाकुंभ में प्रजापति समाज एक नई परम्परा प्रारंभ करने जा रहा है। समारोह का कोई मुख्य अतिथि या विशिष्ट अतिथि नहीं होगा। अध्यक्षता की कमान 84 साल के बजर्ग रामदिया रत्तेवाल संभालेंगे। संयोजन समिति में शिव कुमार रंगीला. शेर सिंह बेडवाल, देवेंद्र प्रजापति, डॉ. सुनील प्रजापति, नरेश प्रजापति, प्रदीप डीघलिया, राम निवास प्रजापति आदि हैं।

शिवकुमार रंगीला ने कहा कि प्रजापति महाकुंभ में समाज की समस्याओं को ले कर चिंतन और मनन होगा। यह महाकुंभ प्रजापति समाज के उज्ज्वल भविष्य और बेहतरी के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय भी करेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button