जागसी गांव के पंप से पेट्रोल ले कर लौट रहे बाइक चालक को ट्राले ने कुचला
गोहाना :-23 फरवरी: सफीदों रोड स्थित जागसी गांव में पंप से पेट्रोल लेकर वापस अपने गांव जा रहे बाइक चालक की ट्राले के नीचे कुचलने से मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर बरोदा थाना की पुलिस ने ट्राले के नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जींद जिले के ऐचरा कलां गांव निवासी भीम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई का रणधीर (53) गुरुवार को जागसी गांव के पास सफीदों गोहाना रोड स्थित पॅप पर बाइक लेकर पेट्रोल लेने गया था। जब वह पंप से पेट्रोल लेकर वापस गांव लौटते समय जागसी स्थित माता मंदिर के पास पहुंचा तो एक ट्राले ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर से रणधीर सड़क पर गिर गया और ट्राले के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने पुलिस को उस ट्राले का नंबर बताया जिसने हादसे को अंजाम दिया।



