बुनियाद के फर्स्ट लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गढ़ी सराय नामदार खां गांव के सरकारी स्कूल के 13 बच्चो को किया सम्मानित
गोहाना :-23 फरवरी शुक्रवार को गढ़ी सराय नामदार खां गांव के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल के 13 बच्चों को सम्मानित किया गया। ये वे बच्चे हैं जिन्होंने बुनियाद के फर्स्ट लेवल की परीक्षा को उत्तीर्ण किया।
गोहाना शैक्षणिक खंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए बुनियाद के फर्स्ट लेवल की परीक्षा 2 फरवरी को गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई |
यह परीक्षा गढ़ी सराय नामदार खां गांव के सरकारी स्कूल के 13 बच्चों ने उत्तीर्ण की। ये बच्चे-प्रतिज्ञा, ज्योति, प्रियंका, स्वीटी, चांद, शिवम, नसीब, हिमांशु, कमल, अंशु, मनजीत और गौरव हैं। बच्चों को हेडमास्टर रविंद्र मलिक ने सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक लक्ष्मण, गीता, सतीश, मंजू, सुनील लाठर, सुनील भावा, नरेश, दलबीर दांगी, दलबीर खुंडिया, कुसुम, नरेंद्र रोहिल्ला, अनिल मेहरा, गीता सांगवान आदि भी मौजूद रहे।



