Breaking NewsGohanaSocial

अजीत बालाजी जोशी करेंगे गोहाना के निर्माणाधीन जाट भवन के राजा नाहर सिंह द्वार का शिलान्यास

 

गोहाना :-23 फरवरी : पंजाब सरकार के कृषि विभाग के मुख्य सचिव एवं आयुक्त अजीत बालाजी जोशी रविवार को सुबह 11 बजे शहर के सेक्टर 7 स्थित निर्माणाधीन जाट भवन में राजा नाहर सिंह द्वार का शिलान्यास करेंगे।

पंजाब कैडर में बदले जाने से पहले अजीत बालाजी जोशी हरियाणा कैडर के आला आई.ए.एस. अधिकारी थे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक के तौर पर जाट भवन के लिए सेक्टर 7 में सरकारी जमीन के आवंटन में उनकी अहम भूमिका रही थी। शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता जाट महासभा के अध्यक्ष विनोद सहरावत करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वैसे आई.ए.एस. अधिकारी के रूप में 2005 में अजीत बालाजी जोशी की सबसे पहली पोस्टिंग गोहाना में एस.डी.एम. के पद पर हुई थी। इस नाते भी जोशी का गोहाना से विशेष लगाव रहा है। वह मजाक में गोहाना को अपना मायका भी बताते रहे हैं। जाट महासभा के संरक्षक संजय दूहन के अनुसार शिलान्यास स्थल पर ही उनका गोहाना शहर द्वारा सामूहिक नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।

महासभा का भवन में तीन द्वार बनवाने हैं। पहले द्वार का शिलान्यास जाट मेहर सिंह फौजी की स्मृति में 16 फरवरी को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने किया था। तीसरे द्वार का नामकरण, शिलान्यास की तिथि और मुख्य अतिथि अभी तय होने हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button